भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने हाल ही में बीते इंग्लैंड सीरीज के दौरान स्पोर्टस जर्नलिस्ट और एंकर संजना गणेशन के साथ शादी रचाई। बुमराह ने तब शादी के लिए बीसीसीआई से अनुमति ली थी जिसे बीसीसआई ने खुले दिल से दिया था।

Advertisement

आज (6 मई) बुमराह की पत्नी संजना का जन्मदिन है और उनके इस शुभ अवसर पर भारतीय गेंदबाज ने अपनी पत्नी को एक खास संदेश के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

Advertisement

अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर बुमराह ने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें वो संजना के साथ है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा," उस व्यक्ति को जन्मदिन मुबारक जो हर दिन मेरा दिल चुराती है, आप सिर्फ मेरे हो, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।"

हालांकि इस पोस्ट के बाद आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस के खेमे में शामिल बुमराह के साथी खिलाड़ी और न्यूजीलैंड ऑलराउंडर जेम्श नीशम ने बुमराह के पोस्ट पर रिप्लाई देते हुए मजाकिया अंदाज में उन्हें ट्रोल किया है। इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी के लिए वो पोस्ट देखकर नीशम ने लिखा," एक मीनट के लिए ऐसा लगा कि कि आप ट्रेंट बोल्ट के बारे में बात कर रहे हैं।"

गौरतलब है कि आईपीएल की सभी टीमों बुमराह और बोल्ट की तेज गेंदबाजी जोड़ी बेहद मशहूर है और साल 2020 में यूएई में खेले गए आईपीएल के 13वें सीजन में उन्होंने खूब विकेट चटकाए थे और मुंबई को चैंपियन बनाने में अगम भूमिका निभाया था।

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार