श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका लग चुका है। जसप्रीत बुमराह को श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज से बाहर कर दिया गया है। पहले तो बुमराह को इस सीरीज के लिए वनडे टीम में शामिल किया गया था लेकिन अब बीसीसीआई ने ये सफाई देकर बुमराह को इस सीरीज से बाहर किया है कि वो बुमराह को लेकर वो किसी भी तरह की जल्दबाज़ी नहीं करना चाहता है।

Advertisement

बुमराह पिछले साल सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे जिसके चलते वो ना सिर्फ टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से बल्कि न्यूज़ीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज भी मिस कर गए थे। उसके बाद से ही फैंस बुमराह की वापसी का इंतज़ार कर रहे हैं लेकिन ऐसा लग रहा है कि उनका ये इंतज़ार और भी लंबा होने वाला है।

Advertisement

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर होने के साथ ही ये अंदेशा जताया जा रहा है कि बुमराह अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से भी बाहर रह सकते हैं। बीसीसीआई ने कहा है कि उनको उनकी चोट से रिकवर होने के लिए अभी और समय चाहिए। ऐसे में अब समय ही बताएगा कि वो कब भारतीय टीम में वापसी करते हैं।

वहीं, बुमराह के श्रीलंका सीरीज से बाहर होने के बाद फैंस उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। फैंस उन पर तंज कसते हुए कह रहे हैं कि बुमराह आईपीएल के लिए समय पर फिट हो जाएंगे लेकिन टीम इंडिया के लिए फिट होने में उन्हें अभी और भी समय लगेगा। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से बुमराह को ट्रोल कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार