भारत और इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे पांचवे टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने गजब की बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों पर 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 31 रन बनाए। इस पारी के दौरान गौर करने वाली बात ये थी कि इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने जसप्रीत बुमराह के सामने 84वें ओवर में 35 रन लुटवाए (नो बॉल और वाइड गेंद मिलाकर)। जसप्रीत बुमराह की इस विस्फोटक पारी पर उनकी पत्नी संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) का रिएक्शन आया है।

Advertisement

टीवी प्रजेंटर की भूमिका निभा रही हैं संजना: संजना गणेशन फिलहाल इंग्लैंड में भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे इस मैच में टीवी प्रजेंटर की भूमिका निभा रही हैं। इस दौरान तीसरे दिन के खेल से पहले संजना से उस 35 रन के ओवर के बारे में सवाल पूछा गया जिसका जवाब देते हुए संजना ने कहा कि पहले तो उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि ये ओवर इतना लंबा कैसे चल गया।

Advertisement

खुशी से झूम गए थे सब लोग: संजना ने कहा, 'राहत की सांस ले रही थी कि बाउंड्री की बौछार शुरू हो गई। हम हर एक बाउंड्री का मजा ले रहे थे मीडिया बॉक्स से। वो चलता ही गया चलता ही गया और एक वक्त के बाद हमें एहसास हुआ कि 35 रन बन गए हैं स्टुअर्ट ब्रॉड का ओवर खत्म हो चुका है। 5 मिनट बाद पता चला कि ये वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है। हम सब खुशी से झूम गए थे।

आशीष नेहरा हुए बुमराह के फैन: इस दौरान आशीष नेहरा संजना से कहते हैं आपके घर में जसप्रीत बुमराह के बॉलिंग एक्शन की तमाम फोटो लगी होंगी लेकिन, ये पुल मारते हुए अब उनकी इस फोटो को आप अपने लिविंगरूम में जरूर लगवाना। इस सवाल पर सब हंस पड़ते हैं और संजना भी दिलचस्प जवाब देते हैं।

जसप्रीत द ऑलराउंडर पर बोलीं संजना: जसप्रीत बुमराह की पत्नी ने कहा , 'अब लगता है कि उनके पुलशॉट्स की फोटो को तैयार करके उनका पोस्टर बनाकर घर पर अब हमें लगाने होंगे। बहुत जल्दी जसप्रीत द बॉलर से जसप्रीत द ऑलराउंडर बने हैं वो।'

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार