Virat Kohli and Rohit Sharma: क्रिकेटर्स तो सुर्खियों में रहते ही हैं लेकिन उनकी पत्नियों के पोस्ट पर भी यूजर्स की निगाहें रहती हैं। वो जब भी किसी सोशल मीडिया पोस्ट पर लाइक या कमेंट करती हैं तो सुर्खियों में आ जाती हैं । ऐसा पहले भी देखा जा चुका है जब यूजर्स क्रिकेटर्स की पत्नी के सोशल मीडिया पोस्ट का स्क्रीनशॉट लेते हैं और इंटरनेट पर उसे वायरल कर देते हैं। यही कारण है कि कुछ भी पोस्ट करने से पहले दो या तीन बार सोचना चाहिए।

Advertisement

इस बीच जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने अपनी हालिया सोशल मीडिया एक्टिविटी के जरिए सुर्खियां बटोरी हैं। संजना गणेशन ने जो किया है उससे रोहित शर्मा के फैंस बिल्कुल भी खुश नहीं होंगे। जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट को लाइक किया जिसमें कहा गया कि विराट कोहली रोहित शर्मा से बेहतर खिलाड़ी हैं। 

Advertisement

दरअसल @iimcomic यूजरनेम से एक कॉमेडियन ने इंस्टाग्राम पर एक ट्वीट पोस्ट किया था। ऐसा लगता है कि वह इस बात पर सहमत हो गई जिसके चलते उन्होंने इस पोस्ट को लाइक किया। आप उस पोस्ट का स्क्रीनशॉट देख सकते हैं जिसे संजना गणेशन ने लाइक किया है।

बता दें कि जसप्रीत बुमराह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं जिसके कप्तान रोहित शर्मा ही हैं वहीं रोहित शर्मा टीम इंडिया के भी कप्तान हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा में से सबसे अच्छा बल्लेबाज कौन है इस पर हमेशा बहस होती रही है। हालांकि, जबसे रोहित शर्मा ने सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलना शुरू किया है तबसे उनका करियर चरम पर पहुंच गया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार