इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (Joe Root) ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की सराहना करते हुए कहा है कि बुमराह का रिवर्स स्विंग ओवर अहम मोड़ रहा जिसने मैच भारत के पक्ष में ला दिया। रूट ने कहा, जीत का श्रेय भारत को जाता है। बुमराह का ओवर मैच का अहम मोड़ रहा।

Advertisement

61वें ओवर तक इंग्लैंड ने दो विकेट पर 141 रन बनाए थे और वह सुखद स्थिति में था लेकिन बुमराह ने ओली पोप और जॉनी बेयरस्टो को आउट कर मेजबान टीम का मध्यक्रम ध्वस्त कर दिया।

Advertisement

रूट ने कहा, बुमराह बेहतरीन गेंदबाज हैं और हमें यह स्वीकार करना होगा कि उन्होंने शानदार गेंदबाजी की। यह विश्व स्तरीय गेंदबाजी थी। अगर हम लोग भविष्य में इस स्थिति में रहे तो अच्छे से मैनेज करेंगे।

इंग्लैंड के कप्तान ने बताया कि टीम पहली पारी में बल्लेबाजी के लिए मददगार पिच पर बड़ी बढ़त हासिल नहीं कर सकी।

रूट ने कहा, शायद हम पहली पारी में बड़ी बढ़त लेने से फायदा हासिल कर सकते थे और हमें मिले मौकों को भुना पाते। हमें 100 रन से ज्यादा की बढ़त लेनी थी और बड़ी साझेदारी करनी चाहिए थी।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार