इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन जय शाह ने आखिरकार 2026 टी-20 वर्ल्ड कप के बहिष्कार की धमकी देने वाले पाकिस्तान और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर पलटवार किया है। बांग्लादेश ने टूर्नामेंट का बॉयकॉट करने का फैसला किया था जिसके चलते उनकी जगह दूसरी टीम को शामिल किया गया था जबकि पाकिस्तान ने अपने फ़ैसले से यू-टर्न लेते हुए टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था।

Advertisement

अब एक अवॉर्ड समारोह में शाह ने कहा कि कोई एक टीम मिलकर कोई संगठन नहीं बनाती। शाह ने कहा, "ICC चेयरमैन के तौर पर मैं ये कह सकता हूं कि कोई भी टीम संगठन से बड़ी नहीं होती और न ही कोई एक टीम मिलकर संगठन बनाती है। संगठन तो सभी टीमों का एक मिला-जुला रूप होता है।"

Advertisement

हालांकि, उन्होंने पीसीबी या बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन ये साफ़ ज़ाहिर है कि BCCI के पूर्व सचिव ने इन दोनों पड़ोसी देशों पर ही निशाना साधा है। शाह ने ये भी कहा कि तमाम मुश्किलों के बावजूद, 2026 टी-20 वर्ल्ड कप एक रिकॉर्ड तोड़ सफलता साबित हुआ। शाह ने न सिर्फ़ व्यावसायिक नज़रिए से इस सफलता की तारीफ़ की, बल्कि ग्रुप स्टेज के दौरान ज़बरदस्त मुक़ाबला करने वाली एसोसिएट टीमों की भी जमकर सराहना की।

Also Read: LIVE Cricket Score

ICC चेयरमैन ने कहा, "इस वर्ल्ड कप ने दर्शकों की संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इतिहास में पहली बार, हमने एक ही समय में 7.2 मिलियन (72 लाख) दर्शकों को लाइव मैच देखते हुए रिकॉर्ड किया। कुल दर्शकों की संख्या के मामले में भी सभी रिकॉर्ड टूट गए। अगर आप देखें, तो यूएसए ने भारत को कड़ी टक्कर दी। नीदरलैंड्स ने पाकिस्तान को परेशान किया। ज़िम्बाब्वे ने तो ऑस्ट्रेलिया को हरा ही दिया और नेपाल ने इंग्लैंड को भी मुश्किल में डाल दिया था। मैं सभी एसोसिएट टीमों को बधाई देता हूं क्योंकि उन्होंने 'फ़ुल मेंबर्स' के ख़िलाफ़ बेहद शानदार प्रदर्शन किया है।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार