जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) के अर्धशतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार (1 अक्टूबर) सिलहट में खेले गए महिला एशिया कप टी-20 2022 (Womens Asia Cup T20 2022) के अपने पहले मैच श्रीलंका को 41 रनों से हरा दिया। भारत के 150 रनों के जवाब में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम 18.2 ओवरों में 109 रनों पर ऑलआउट हो गई।  

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही और 23 रन के कुल स्कोर पर स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की ओपनिंग जोड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गई। इसके बाद रोड्रिग्स ने हरमनप्रीत कौर के साथ मिलकर पारी को संभाली और तीसरे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी की। 

रोड्रिग्स वने 53 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौकों और 1 थक्के की मदद से 76 रन की पारी खेली। वहीं कौर ने 30 गेंद में 33 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका को कप्तानी चमारी अट्टापट्टू के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गिरते रहे और टीम पूरे 20 भी नहीं खेल सके। हसीनी परेरा ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए, वहीं हर्षिता मडवी ने 26 रन बनाए। 8 खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक पहुंचने में असफल रहीं। 

Also Read: Live Cricket Scorecard

Advertisement

श्रीलंका के लिए दयालन हेमलता ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। वहीं दीप्ति शर्मा,पूजा वस्त्रकर ने दो-दो और राधा यादव ने एक विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार