27 फरवरी. भारतीय टीम ने गुरुवार को यहां जंक्शन ओवल मैदान पर खेले गए आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के ग्रुप-ए के मैच में न्यूजीलैंड को चार रनों से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते हुए भारत को 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 133 रनों पर ही रोक दिया।
न्यूजीलैंड हालांकि इतने रन भी नहीं बना पाई और भारतीय गेंदबाजों के सामने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 130 रन ही बना सकी।
इसी के साथ भारतीय महिलाओं ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। भारतीय महिलाओं के इस परफॉर्मेंस ने हर किसी का दिल जीत लिया है।
वहीं भारतीय महिला टीम की विस्फोटक बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स अपने अंदाज से भी हर किसी का दिल जीतने में पीछे नहीं हैं। जेमिमा रोड्रिग्स का एक वीडियो आईसीसी ने शेयर किया है जिसमें वो महिला सुरक्षा गार्ड के साथ नई फिल्म लव आजकल 2 के गाने 'ट्विस्ट' की धुन पर डांस करती हुई नजर आ रहीं हैं।
खास बात ये है कि महिला गार्ड जेमिमा रोड्रिग्स के साथ स्टेप/स्टेप डांस कर रही है। यह वीडियो काफी वायरल हो रही है। आप भी देखिए -