IND W vs BAN W, 2nd ODI: भारत और बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार (19 जुलाई) को शेर ए बांग्ला स्टेडियम, ढाका में खेला गया था जिसे भारतीय टीम ने जेमिमा रोड्रिगेज की शानदार अर्धशतकीय पारी और 4 विकेट के दम पर 108 रनों से जीतकर अपने नाम किया है। जेमिमा को अपने शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। अब वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है।

Advertisement

जेमिमा ने ढाया कहर

Advertisement

इस मुकाबले में जेमिमा स्टार परफॉर्मर रहीं। जेमिमा ने पहले भारतीय टीम के लिए मुश्किल समय में 78 गेंदों पर 9 चौके लगाकर 86 रनों की पारी खेली और फिर इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ गेंदबाज़ी करते हुए महज 3.1 ओवर में 4 विकेट चटकाकर विपक्षी टीम को घुटने पर आने पर मजबूर कर दिया। जेमिमा के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर भारत के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद आसान हो गया और टीम ने 108 रनों की बड़ी जीत हासिल की।

कप्तान हरमनप्रीत और देविका वैद्य ने भी दिखाया दम

जेमिमा के अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी टीम के लिए मुश्किल समय में 88 गेंदों का सामना करके 3 चौके लगाते हुए 52 रन ठोके। हालांकि इसके बाद चोटिल होने के कारण वह फील्डिंग करने के लिए मैदान पर नहीं उतर सकी। बात करें अगर देविका वैद्य की तो उन्होंने भी बांग्लादेश के खिलाड़ियों को राहत की सांस लेना का मौका बिल्कुल नहीं दिया और 8 ओवर गेंदबाज़ी करके 30 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

मैच का हाल

Advertisement

इस मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी जिसके बाद भारतीय टीम ने जेमिमा (86) और कप्तान कौर (52) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 50 ओवर में 228 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 50 ओवर भी मैदान पर टिक नहीं सकी और 35.1 ओवर में महज 120 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जेमिमा (4 विकेट) और देविका (3 विकेट) के अलावा मेघना, दीप्ति, और स्नेह राणा ने टीम के लिए एक-एक विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार