इंग्लैंड में चलीॉ रहे द हंड्रेड टूर्नामेंट में भारतीय महिला खिलाड़ी जमकर रन बरसा रही हैं। इन खिलाड़ियों की लिस्ट में स्मृति मंधाना के साथ-साथ जेमिमा रोड्रिग्स का नाम भी शामिल है जो अपने करियर के सुनहरे दौर से गुजर रही हैं। जेमिमा ने लगातार दो अर्द्धशतक लगाकर इस लीग में चार चांद लगा दिए हैं और अब इस भारतीय क्रिकेटर का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी फिरंगी साथियों को हिंदी सिखाती हुई नजर आ रही हैं।

Advertisement

जेमिमा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की अपनी साथियों के साथ कुछ मजेदार समय बिता रही हैं। इस वायरल वीडियो में महिला क्रिकेटर्स को ट्रेन की सवारी का आनंद लेते देखा जा सकता है और जेमिमा अपनी साथियों का खूब मनोरंजन करती दिख रही हैं।

Advertisement

जेमिमा इस वीडियो में अपनी दो साथियों को "गाड़ी बाजू में रुकी है" हिंदी लाइन बोलने के लिए कहती हैं। जेमिमा के एक बार बोलने के बाद टीम के साथी भी इस लाइन को दोहराने की कोशिश करते देखे जा सकते हैं। अगर आप एक भारतीय हैं, तो ये वीडियो देखने के बाद आपका दिन बन जाएगा।

जेमिमा जब भारतीय टीम के साथ भी होती हैं, तो उन्हें अपनी साथियों के साथ मस्ती और मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं और इस बार द हंड्रेड में भी उन्होंने अपनी टीम का खूब मनोरंजन किया है। फिर चाहे वो गिटार बजाना हो या अपनी टीम के साथ गाना गाना हो, वह अक्सर टीम में सभी के मूड को फ्रेश करती नजर आती हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार