2 सितंबर। भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन जसप्रीत बुमराह की बाउंसर हेलमेट पर खाने वाले डैरेन ब्रावो को मैच के चौथे दिन 17वें ओवर में मैदान छोड़कर जाना पड़ा है।

Advertisement

खबरों की मानें तो जो चोट पिछले शाम को लगी थी उसके कारण ही डैरेन ब्रावो को अचानक से बल्लेबाजी छोड़ बाहर जाना पड़ा है और खुद को रिटायर- हर्ट घोषित करने पड़ा है। आपको बता दें कि अब खबर ये है कि इस टेस्ट से डैरेन ब्रावो बाहर हो गए हैं।

Advertisement

ऐसे में डैरेन ब्रावो के रिप्लेसमेंट के तौर पर जरमाइन ब्लैकवुड को टीम में शामिल कर लिया गया है। ऐसे में टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में जरमाइन ब्लैकवुड दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्हें मैच के दौरान टीम में शामिल किया है।

ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन ऐसे पहले खिलाड़ी थे जिन्हें इस तरह से टीम में बीच मैच के दौरान किसी खिलाड़ी के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किया है।

गौरतलब है कि आईसीसी ने एक नया नियम शुरू किया है जिसके मुताबिक अगर कोई खिलाड़ी चोटिल होता है और आगे नहीं खेल पाने की स्थिती में है तो उसकी जगह मैच में दूसरा खिलाड़ी ले सकेगा।

ये खबर लिखे जाने तक वेस्टइंडीज दूसरी पारी में अपने 4 विकेट खो चुकी है। अभी भी वेस्टइंडीज 360 रन भारत से पीछे है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार