4 जनवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत 15 जनवरी से होगी। ऐसे में क्रिकेट फैन्स इस बात को लेकर व्याकुल हैं कि इस बार धोनी एंड कपंनी के टीम में कौन – कौन से नए खिलाड़ियों को टीम में जगह मिल सकती ह ।

Advertisement

ऐसे में कयासो का दौड़ शुरु हो गया है। जहां क्रिकेट फैन्स युवी और रैना की वापसी को लेकर कयास लगा रहे हैं तो वहीं स्पिन गेंदबाजी में झारखंड के शाहबाज नदीम को टीम में जगह मिलनी की खबर आ सकती है। बीसीसीआई में उथल – पथल के कारण इंडियन टीम के चयन में थोड़ा समय लग रहा है लेकिन जल्द ही चयनकर्ता भारतीय टीम की घोषणा कर देगें।

एक तरफ जहां अक्षर पटेल और रहाणे चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं तो वहीं रोहित शर्मा भी चोट के कारण सीरीज में नहीं खेल पाएगें। चयनकर्ता या तो रवींद्र जडेजा को वनडे सीरीज में बुला सकती है या फिर शाहबाज नदीम जैसे युवा गेंदबाज को टीम में जगह देने के बारे में सोच सकती है।

आपको बता दें कि शाहबाज नदीम वर्तमान में झारखंड टीम के लिए खेलते हैं। घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में शाहबाज नदीम का परफॉर्मेंस बेहद ही खास रहा है। रणजी ट्रॉफी 2016 -17 में शाहबाज नदीम सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। शाहबाज नदीम ने अबतक 10 मैच खेलकर 56 विकेट चटका चुके हैं। इतना ही नहीं पिछले रणजी ट्रॉफी 2015 में भी शाहबाज नदीम सबसे ज्यादा विकेट झटकने वाले गेंदबाज थे। ऐसे में लगातार 2 सीजन में अपने गेंदबाजी से कमाल करते हुए शाहबाज नदीम ने इतिहास लिख दिया है।

Advertisement

चयनकर्ता जरूर शाहबाज नदीम के बारे मे सोच रहे होगें। यदि शाहबाज नदीम भारतीय टीम का हिस्सा होते हैं तो पहली बार वो नेशनल टीम के लिए क्रिकेट खेलते हुए दिखाई पड़ेगें।

आपको बता दें कि आईसीसी चैपियंस लीग से पहले यह भारतीय टीम का आखिरी वनडे सीरीज होने जा रहा है ऐसे में धोनी एंड कोच कुंबले की जोड़ी इस बड़े टूर्नामेंट को देखते हुए एक अच्छी टीम इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलाना चाहेगी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार