1 मार्च, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भले ही धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तानी छोड़ दी है लेकिन विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड की कप्तानी करते हुए धोनी अपने पुराने अंदाज में दिखाई पड़े रहे हैं। BREAKING: रोहित शर्मा की क्रिकेट के मैदान पर होगी वापसी, खुद हिट मैन ने किया ऐलान

Advertisement

पिछले मैच में जहां छत्तीसगढ़ के खिलाफ अपने बल्ले से माही ने क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया था तो वहीं दूसरी ओर आज हुए सौराष्ट्र के खिलाफ मैच में धोनी ने अपनी कप्तानी और विकेटकीपिंग का बेजोड़ नमूना पेश कर फिर से क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है।

Advertisement

आगे जाने आखिर धोनी ने अपनी कप्तानी में ऐसा क्या किया..

 

आपको बता दें कि ईडन गार्डन में खेले गए इस मैच में झारखंड की टीम पहले खेली और केवल 125 रन पर ऑल आउट हो गई। झारखंड के तरफ से युवा बल्लेबाज इशान किशन  ने 53 रन की पारी खेली तो वहीं माही ने केवल 22 गेंद पर 22 रन बनाकर टीम के स्कोर को 125 तक ले जाने में खास भूमिका निभाई।

सौराष्ट्र के तरफ से शौर्य शांडिल्य ने 47 रन देकर 5 विकेट चटकाए तो वहीं दूसरे गेंदबाज कुस्ताग पटेल ने 39 रन देकर झारखंड के 4 विकेट चटकाए। आगे जाने धोनी की कप्तानी का दिखा जबरदस्त अंदाज

 

बेहद ही कम लक्ष्य का बचाव करने के लिए झारखंड के कप्तान धोनी ने अपने स्किल का जोरदार नमूना पेश किया। दूसरे हाफ में मैच शुरु हुआ तो धोनी ने झारखंड के हर खिलाड़ी के अंदर आत्मविश्वास इतना भर दिया था कि झारखंड का हर एक खिलाड़ी हार मानने को तैयार नहीं हुआ। झटका: भारत और ऑस्ट्रेलिया सीरीज से बाहर हुआ यह बड़ा दिग्गज

Advertisement

धोनी की कप्तानी का ही कमाल था कि झारखंड ने यह मैच 42 रन से जीत लिया। सौराष्ट्र की टीम केवल 25.1 ओवर में केवल 83 रन पर ऑल आउट हो गई। झारखंड के तरफ से वरूण एरोन ने 4 विकेट चटकाए तो वहीं राहुल शुक्ला ने 32 रन देकर 4 विकेट झटके। इस शानदार जीत के साथ ही धोनी की टीम के 12 अंक हो गए हैं।

इस मैच में धोनी ने कप्तानी को लाजबाव की तो वहीं विकेटकीपिंग में भी धमाल मचाते हुए 3 कैच लपके।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार