पिछले दो सालों से शानदार क्रिकेट खेलने वाली भारतीय टीम ने एक बार फिर आईसीसी टूर्नामेंट में फैंस को निराश कर दिया। साउथैम्पटन में खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मुकाबले में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के बाद स्टेडियम में मौजूद कीवी फैंस खुशी से झूमते हुए नजर आए और भारतीय फैंस को मायूस होना पड़ा।

Advertisement

हालांकि, न्यूज़ीलैंड की जीत के बाद एक ऐसा नज़ारा भी देखने को मिला, जो हमें कीवी फैंस द्वारा बहुत कम देखने को मिलता है। न्यूज़ीलैंड फैंस के इस खऱाब व्यवहार के लिए ऑलराउंडर जिम्मी नीशम ने सबसे माफी भी मांगी है। दरअसल, भारत पर जीत के बाद न्यूज़ीलैंड के फैंस ने अपनी T-shirts उतार कर हवा में लहराना शुरू कर दिया था और अब उनके इस व्यवहार के लिए उनकी आलोचना भी हो रही है।

Advertisement

एक भारतीय फैन ने कीवी फैंस की इस हरकत पर नाराजगी जताई तो जिम्मी नीशम ने भी इस दुर्व्यवहार के लिए माफी मांग ली। नीशम ने उस भारतीय फैन के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, 'हां, बिल्कुल मैं इस घृणित व्यवहार के लिए माफी चाहता हूं। लोगों की हिम्मत कैसे हुई 'नोट चेक करने' अपनी टी-शर्ट इधर-उधर लहराने की।'

वहीं, अगर इस महामुकाबले की बात की जाए, तो भारतीय टीम के गेंदबाज़ केन विलियमसन और रॉस टेलर के सामने बेबस नजर आए और अंत में टीम इंडिया को 8 विकेट से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल गंवाना पड़ा। इस हार के बाद कप्तान कोहली और भारतीय टीम की काफी आलोचना की जा रही है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार