29 अगस्त। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जिमी नीशम को ट्विटर पर पाकिस्तान की एक खूबसूरत अभिनेत्री ने प्रपोज कर दिया है। पाकिस्तान की अभिनेत्री शहर शिनवारी ने ट्विट के जरिए अपने प्रपोजल को जिमी नीशाम के सामने रखी है।
Advertisement
शहर शिनवारी ने एक तरफ जहां प्यार का इजहार किया तो साथ ही ये भी अपने ट्विट में जिमी नीशम से सवाल किया कि क्या वो मेरे बच्चे के पिता बनेंगे।
Advertisement
शहर शिनवारी के इस ट्विट पर जिमी नीशाम ने अपनी राय दी और साथ ही एक मजाकिया रिप्लाई किया।न्यूजीलैंड ऑलराउंडर जिमी ने रिप्लाई में लिखा कि आपने जो पूछा उसमें जो इमोजी डाला है वो देने की जरूरत नहीं थी।