ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर पहली बार खिताब जीत लिया। कंगारुओं की इस जीत के साथ ही एक बार फिर से फाइनल में न्यूज़ीलैंड का दिल टूट गया। इस महामुकाबले से पहले जिम्मी नीशम काफी सुर्खियों में थे लेकिन अब कीवी टीम की हार के बाद वो फिर से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। 

Advertisement

2015 के बाद से आईसीसी इवेंट फाइनल में ये उनकी तीसरी हार है। हालांकि, ऐसा लगता है कि कीवी टीम के ऑलराउंडर जिमी नीशम इस हार को भूलकर अगले टी-20 वर्ल्ड कप का इंतज़ार कर रहे हैं। जी हां, उनका एक ट्वीट इसी तरफ इशारा कर रहा है।

Advertisement

ट्विटर पर अपने मज़ेदार ट्वीट्स से फैंस का मनोरंजन करने वाले नीशम ने न्यूज़ीलैंड की हार के बाद बिना बोले ही बहुत कुछ कह दिया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "335 दिन।" इसका मतलब ये है कि वो 335 दिन बाद होने वाले अगल वर्ल्ड कप का इंतज़ार कर रहे हैं।

अगले साल टी-20 वर्ल्ड कप 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने वाला है और यही कारण है कि नीशम ने इस मेगा इवेंट की उलटी गिनती शुरू कर दी है। हालांकि, फाइनल में नीशम के प्रदर्शन की बात करें तो वो बल्लेबाज़ी करने के लिए काफी नीचे आए और 7 गेंदों में 13 रन बनाकर नाबाद रहे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार