Jitesh Sharma Old Interview Clip: आईपीएल 2025 के आखिरी लीग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराकर क्वालिफायर 1 में अपनी जगह पक्की कर ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 228 रन का ऐतिहासिक लक्ष्य सिर्फ 18.4 ओवर में चेज करके क्वालिफायर 1 का टिकट हासिल किया।

Advertisement

आरसीबी के लिए विराट कोहली ने फिफ्टी जड़ी जबकि जितेश शर्मा ने सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 85 रन ठोकते हुए मैच का पासा पलट दिया। जितेश शर्मा की इस शानदार पारी के बाद, उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इस वायरल क्लिप में जितेश आरसीबी फैंस को एक मैसेज देते हुए कह रहे हैं, "हाय दोस्तों। चिंता मत करो। जितेश शर्मा यहां है। वो सबका ख्याल रखेंगे।"

Advertisement

एकाना स्टेडियम में खेलते हुए, जितेश ने आरसीबी के लिए एक मुश्किल समय में कदम रखा। उस समय टीम ने तीन विकेट जल्दी खो दिए थे लेकिन मयंक अग्रवाल के साथ मिलकर जितेश ने शानदार संयम दिखाते हुए शानदार बल्लेबाजी की। जितेश ने अपनी पारी में छह छक्के और आठ चौके लगाए और ये सुनिश्चित किया कि अपने आखिरी लीग मैच में भी लखनऊ की टीम को हार का सामना करना पड़े।

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में रनों की बरसात हुई। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने कप्तान ऋषभ पंत के धमाकेदार शतक की मदद से 227/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया। पंत ने सिर्फ 61 गेंदों में 11 चौके और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 118 रन बनाए और मिचेल मार्श (67 रन) के साथ 152 रन की बड़ी साझेदारी की। हालांकि, अंत में आरसीबी के बल्लेबाजों के आगे ये स्कोर बौना साबित हुआ।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार