New Zealand vs England 1st Test: न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) ने गुरुवार (28 नवंबर) को क्राइस्टचर्च में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया।  बता दें कि यह रूट के टेस्ट करियर का 150वां मुकाबला है और यह मुकाम हासिल करने वाले वह इंग्लैंड के चौथे और दुनिया के दसवें क्रिकेटर बन गए हैं। 

Advertisement

बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 200 मैच खेलने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उनके बाद इस लिस्ट में जेम्स एंडरसन (188), रिकी पोंटिंग (168), स्टीव वॉ (168), स्टुअर्ट ब्रॉड (167), जैक कैलिस (166), शिवनारायण चंद्रपॉल (164), राहुल द्रविड़ (164), एलिस्टर कुक (161) औऱ एलन बॉर्डर (156) का नाम शुमार है। 

Advertisement

गौरतलब है कि इस मुकाबले में पहले बललेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पहले दिन के अंत तक न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 319 बना लिए हैं। इस मुकाबले से न्यूजीलैंड टीम में वापसी कर रहे दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने शानदार बल्लेबाजी की, हालांकि वह शतक से चूक गए। विलियमसन ने 197 गेंदों में दस चौकों की मदद से 93 रन बनाए।

इसके अलावा कप्तान टॉम लैथम ने 54 गेंदों में 47 रन और रचिन रविंद्र ने 49 गेंदों में 34 रन की पारी खेली।

पहले दिन  इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने कमाल की गेंदबाजी की और 4 विकेट अपने खाते में डाले। इसके अलावा गस एटकिंसन और ब्रायडन कार्स ने 2-2 विकेट हासिल किए।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार