England vs New Zealand 3rd Test: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज और कार्यवाहक कप्तान जो रूट (Joe Root) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार (20 जून) को लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक रूट 137 गेंदों में 75 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें उन्होंने 8 चौके जड़े।
रूट ने अपनी पारी में दो रन बनाते ही टेस्ट क्रिकेट में अपने 14000 रन पूरे कर लिए। 149 साल के टेस्ट इतिहास में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। रूट ने 165 मैच की 302 पारियों में यह मुकाम हासिल किया है।
उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ सचिन तेंदुलकर ने ही किया था। जिनके नाम 200 टेस्ट मैच की 329 पारियों में 15921 रन बनाए हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
इससे पहले रूट ने 57 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 46 रन की पारी खेली थी।
न्यूजीलैंड द्वारा मिले 463 रनों के विशाल लक्ष्य के जवाब में चौथे दिन के अंत तक इंग्लैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए हैं। मेजबान टीम को जीत के लिए अभी भी 281 रनों की दरकार है।
रूट के अलावा हैरी ब्रूक ने 54 गेंदों में 58 रन बनाए। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी की।