इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root Century) ने भारत के खिलाफ रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए सीरीज में अपना पहला शतक जड़ा। यह उनके टेस्ट करियर का यह 31वां शतक है। इस शतकीय पारी के साथ ही रूट टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 

Advertisement

तोड़ा एलिस्टर कुक का रिकॉर्ड

Advertisement

रूट के टेस्ट करियर का यह 91वां पचास प्लस स्कोर है और उन्होंने 139 मैच की 254 पारियों में यह मुकाम हासिल किया है। इस लिस्ट में रूट ने पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में खेले गए 161 मैच की 291 पारियों में 90 पचास प्लस स्कोर बनाए थे।

वहीं सबसे टेस्ट में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रूट छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। कुक के अलावा उन्होंने कुमार संगाकारा और एलन बॉर्डर को पीछे छोड़ा। संगाकारा ने 233 पारी और बॉर्डर ने 265 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। 

 

19000 इंटरनेशनल रन

इसके अलावा रूट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 19000 रन भी पूरे कर लिए हैं। वह इस आंकड़े तक पहुंचन वाले इंग्लैंड के पहले और दुनिया के 14वें खिलाड़ी बने हैं। 

Advertisement

रिकी पोंटिंग की बराबरी

सबसे तेज 19000 इंटरनेशनल रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रूट संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। 444 पारियों में ये कारनामा कर उन्होंने रिकी पोंटिंग की बराबरी की है। 399 पारी के सथ विराट कोहली इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। 

भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक

Advertisement

Also Read: Live Score

भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड रूट ने अपने नाम कर लिया है। 10वीं बार भारत के खिलाफ 100 का आंकड़ा छूकर उन्होंने स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड तोड़ा है। स्मिथ ने भारत के खिलाफ 9 टेस्ट शतक जड़े हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार