Joe Root Breaks Sachin Tendulkar’s Record: इंग्लैंड के कप्तान और स्टार बल्लेबाज जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच की दूसरी पारी में धमाकेदार अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम के लिए रूट ने 69 गेंदों में नाबाद 62 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके जड़े।
तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड
रूट टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने के मामले में टॉप पर पहुंच गए हैं। रूट के टेस्ट करियर का यह 69वां अर्धशतक है और इस लिस्ट में उन्होंने पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (68 अर्धशतक) को पीछे छोड़ा है।
ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज
इस अर्धशतक के दौरान रूट ने टेस्ट क्रिकेट की चौथी पारी में अपने 2000 रन पूरे कर लिए, ऐसा करने वाले वह पहले बल्लेबाज बने हैं। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट के 149 साल के इतिहास में रूट चारों पारियों में 2000+ रन बनाने वाले इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं।
एजबेस्टन में 1000 रन
जो रूट एजबेस्टन में 1000+ टेस्ट रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। यह इंग्लैंड कौ चौथा वेन्यू है, जहां उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले वह लॉर्ड्स (2203 रन), मैनचेस्टर (1128 रन) और द ओवल (1050 रन) में 1000+ टेस्ट रन बना चुके हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है कि इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया और सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। यह पहली बार है जब इंग्लैंड ने पाकिस्तान को घर में टेस्ट सीरीज मे क्लीन स्वीप किया है।