Joe Root Sixth Consecutive ODI Fifty: इंग्लैंड और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार (19 जुलाई) को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई।

Advertisement

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रूट ने सिर्फ 48 गेंदों में नाबाद 74 रन बनाए, जिसमें 9 चौके शामिल रहे। रूट ने इस दौरान पहले बेन डकेट के साथ दूसरे विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी की और फिर अंत में जोस बटलर के साथ चौथे विकेट के लिए नाबाद 60 रन जोड़कर इंग्लैंड को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

इस अर्धशतक के साथ जो रूट वनडे क्रिकेट में लगातार छह 50 प्लस स्कोर बनाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले कोई भी इंग्लिश बल्लेबाज यह उपलब्धि हासिल नहीं कर पाया था। वहीं विश्व क्रिकेट में वह ऐसा करने वाले 13वें बल्लेबाज बन गए हैं।

वनडे में लगातार सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर

  1. जावेद मियांदाद (पाकिस्तान) – 9 (1987)
  2. इमाम-उल-हक (पाकिस्तान) – 7 (2021-22)
  3. जो रूट (इंग्लैंड) – 6 (2026)
  4. बाबर आजम (पाकिस्तान) – 6 (2021)
  5. शाई होप (वेस्टइंडीज) – 6 (2020-21)
  6. पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड) – 6 (2019)
  7. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 6 (2018-19)
  8. रॉस टेलर (न्यूजीलैंड) – 6 (2018-19)
  9. केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) – 6 (2015)
  10. मोहम्मद यूसुफ (पाकिस्तान) – 6 (2003)
  11. मार्क वॉ (ऑस्ट्रेलिया) – 6 (1999)
  12. एंड्रयू जोन्स (न्यूजीलैंड) – 6 (1988-89)
  13. गॉर्डन ग्रीनिज (वेस्टइंडीज) – 6 (1979-80)

एक और बड़ा रिकॉर्ड भी किया अपने नाम
जो रूट ने इस सीरीज में भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ अपना दबदबा पूरी तरह बनाए रखा। पहले वनडे में उन्होंने 76 गेंदों में नाबाद 76 रन, दूसरे मैच में 133 गेंदों में नाबाद 99 रन और तीसरे मुकाबले में 74 रन की नाबाद पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने इस सीरीज में 249 रन बिना एक बार भी आउट हुए पूरे कर लिए। यह किसी भी द्विपक्षीय वनडे सीरीज में बिना आउट हुए बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं।

इस मामले में उन्होंने अपने ही साथी खिलाड़ी जोस बटलर का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 2022 में नीदरलैंड के खिलाफ दो पारियों में नाबाद 248 रन बनाए थे। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोंटिंग तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 2007 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बिना आउट हुए 241 रन बनाए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 388 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए जो रूट के अलावा बेन डकेट ने 135 गेंदों में 141 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि जैकब बेथेल ने 93 गेंदों में 91 रन का अहम योगदान दिया। अंत में जोस बटलर ने सिर्फ 13 गेंदों में 41 रन की विस्फोटक पारी खेली।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार