India vs England 1st Test: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) ने भारत के खिलाफ हैदराबाद में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में फ्लॉप रहे। रूट ने 6 गेंद में सिर्फ 2 बनाए और जसप्रीत बुमराह की गेंद पर एलबीडबल्यू आउट होकर पवेलियन लौटे। इसके बावजूद भी उन्होंने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

 
Advertisement

रूट भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके अब 47 पारियों में 62.37 की औसत से 2557 रन हो गए। इस लिस्ट में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ा। पोंटिंग ने भारत के खिलाफ 51 टेस्ट पारियों में 54.36 की औसत से 2555 रन बनाए थे। 

Advertisement

रूट ने इस मैच की पहली पारी में 60 गेंदों का सामना करते हुए 29 रन बनाए थे।

बता दें कि भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में रूट ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीन स्मिथ के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। रूट और स्मिथ ने इस फॉर्मेट में भारत के खिलाफ 9-9 शतक जड़े हैं। 

रूट इस मैच में बल्लेबाजी में तो कुछ नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने पहली पारी में अपनी गेंदबाजी से धमाल मचाया। रूट ने 29 ओवर में 79 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, उन्होंने यशस्वी जायसवाल, रविंद्र जडेजा, श्रीकर भरत और जसप्रीत बुमराह को अपना शिकार बनाया।  

Also Read: Live Score

Advertisement

गौरतलब है कि भारतीय  टीम ने रविंद्र जडेजा (87), केएल राहुल (86) और यशस्वी जायसवाल (80) की शानदार पारियों के दम पर पहली पारी में 436 रन बनाए और 190 रन की बढ़त हासिल की। इंग्लैंड टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 246 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।   

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार