इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) ने वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। रूट ने 130 गेंदों में 106 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 11 चौके जड़े। इस शतकीय पारी के दौरान उन्होंने खास रिकॉर्ड बनाए। 

Advertisement

रूट के टेस्ट करियर का यह 36वां शतक है और वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पांचवें नंबर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में भारत के पूर्व बल्लेबाज राहुल द्रविड़ की बराबरी की, जिनके नाम 164 टेस्ट की 286 पारियों में 36 शतक दर्ज हैं। इस लिस्ट में अब उनसे आगे सचिन तेंदुलकर (51), जैक कैलिस (45), रिकी पोंटिंग (41) और कुमार संगाकारा (38) ही हैं। 

Advertisement

इसके अलावा रूट टेस्ट क्रिकेट में 100 या उससे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने वाले इंग्लैंड के पहले औऱ दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। इस फॉर्मेट में उन्होंने 36 शतक और 64 अर्धशतक लगाए हैं। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने 119 पचास प्लस स्कोर बनाए हैं। वहीं जैक कैलिस और रिकी पोंटिंग के नाम 103-103 पचास प्लस स्कोर दर्ज हैं। रूट ने राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा, जिन्होंने टेस्ट में 99 पचास प्लस स्कोर बनाए हैं। 

बता दें कि इससे पहले सीरीज की तीन पारियों मे रूट का प्रदर्शन खास नहीं रहा था। इस मुकाबले की पहली पारी में रूट ने 3 रन बनाए थे औऱ क्राइस्टचर्च में हुए पहले टेस्ट में 0 और नाबाद 23 रन बनाए थे।  

गौरतलब है कि इंग्लैंड ने इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को 323 रनों के हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। यह 16 साल बाद है जब न्यूजीलैंड में इंग्लैंड ने सीरीज जीती है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार