England vs West Indies 2nd ODI: इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) के पास रविवार (1 जून) को वेस्टइंडीज के खिलाफ कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में होने वाले दूसरे वनडे मैच में खास रिकॉर्ड्स बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला मैच दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा। 

Advertisement

इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा वनडे रन

Advertisement

रूट ने अभी तक वनडे क्रिकेट में 178 मैच की 167 पारियों में 48.02 की औसत से 6916 रन बनाए हैं, अगर वह 42 रन बना लेते हैं तो इंग्लैंड के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड पूर्व बल्लेबाज इयोन मॉर्गन के नाम है, जिन्होंने 225 मैच की 207 पारियों में 6957 रन बनाए हैं। 

वनडे में 7000 रन

रूट को वनडे क्रिकेट में 7000 रन पूरे करने के लिए 84 रनों की दरकार है। रूट के पास इस फॉर्मेट में इंग्लैंड के लिए इस आंकड़े को छूने वाले पहले क्रिकेटर बनने का मौका होगा।

सौरव गांगुली को पछाड़ने का मौका

Advertisement

रूट अगर इस मैच में 7000 रन का आंकड़ा छू लेते हैं तो वह सबसे तेज इस मुकाम को हासिल करने के मामले में सौरव गांगुली को पछाड़कर पांचवें नंबर पर पहुंच जाएंगे। गांगुली ने 174 पारियों में अपने 7000 रन पूरे किए थे। 

बता दें कि रूट ने एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे मैच में 65 गेंदों में 54 रन की पारी खेली थी। 

गौरतलब है कि तीन मैचो की सीरीज में इंग्लैंड फिलहाल 1-0 से आगे है, इस मुकाबले में मेजबान टीम सीरीज कब्जा करने के इरादे से उतरेगी। इंग्लैंड ने इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। चोटिल होकर जैमी ओवरटन पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह मैथ्यू पॉट्स टीम में आए हैं। 

Advertisement

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

Also Read: LIVE Cricket Score

बेन डकेट, जेमी स्मिथ, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद, साकिब महमूद।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार