वनडे वर्ल्ड कप 2023 बेहद करीब है। यह टूर्नामेंट 5 अक्टूबर से शुरू होगा जिसके लिए सभी टीमों ने अपनी कमर कसना शुरू कर दिया है। इस बड़े आईसीसी इवेंट का सबसे पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड और पिछले वर्ल्ड कप में रनरअप टीम रही न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इससे पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने बड़ी भविष्यवाणी करके उस खिलाड़ी का नाम बताया है जो इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बना सकता है।

Advertisement

जो रूट ने आईसीसी के साथ बातचीत करके इस सवाल का जवाब दिया। दरअसल, जो रूट का मानना है कि आगामी 50 ओवर वर्ल्ड कप में इंग्लिश टीम के विकेटकीपर बैटर जॉनी बेयरस्टो वह खिलाड़ी होंगे जो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाएंगे। रूट का मानना है कि जॉनी बेयरस्टो वॉइट बॉल क्रिकेट के एक बेहतरीन खिलाड़ी है जिस वजह से उन्होंने बेयरस्टो को चुना।

Advertisement

बता दें कि हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी यह बयान दिया था कि भारत में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप में सलामी बल्लेबाजों के पास टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने का मौका होगा। सहवाग का मानना है कि भारतीय पिच बल्लेबाजों को मदद करेंगी ऐसे में रोहित शर्मा वह खिलाड़ी हो सकते हैं जो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाएंगे। हालांकि अब यह देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि किस प्लेयर के बैट से इस मेगा इवेंट में सबसे ज्यादा रन निकलते हैं।

Also Read: Live Score

एक बार फिर बता दें कि इंग्लैंड 50 ओवर वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में अपने सफर की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले के साथ करने वाली है। वहीं भारतीय टीम की बात करें तो उनका पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई के एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में होगा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार