WEF vs TRT, The Hundred Men's 2026: द हंड्रेड मेंस 2026 के मुकाबले में वेल्श फायर को शुरुआत में ही दो बड़े झटके लगे। कप्तान फिल साल्ट के बाद इंग्लैंड के अनुभवी दिग्गज बल्लेबाज जो रूट भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। रूट स्कूप शॉट खेलने के चक्कर में न्यूजीलैंज के स्टार तेज गेंदबाज मैट हेनरी को अपना विकेट गिफ्ट कर बैठे।
द हंड्रेड मेंस 2026 का 11वां मुकाबला बुधवार (29 जुलाई) को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स मैदान पर वेल्श फायर और ट्रेंट रॉकेट्स के बीच खेला जा रहा है। मुकाबले में ट्रेंट रॉकेट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनके गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों में ही इसका फायदा उठाना शुरू कर दिया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेल्श फायर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के कप्तान और सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट महज 8 गेंदों में 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनके आउट होने के बाद टीम को अनुभवी बल्लेबाज जो रूट से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह भी कुछ खास नहीं कर सके।
जो रूट का विकेट पारी की 24वीं गेंद पर देखने को मिला। मैट हेनरी ने रूट के लिए यह गेंद थोड़ी फुल रखी, जिस पर इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज ने स्कूप शॉट खेलने की कोशिश की। रूट गेंद को बल्ले से कनेक्ट करने के लिए सही समय पर बल्ला नीचे नहीं ला पाए और गेंद सीधे उनके लेग स्टंप से जा टकराई।
VIDEO:
इस तरह रूट 8 गेंदों में सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे और इस विकेट के साथ ही वेल्श फायर को 26 रन के स्कोर पर दूसरा झटका लग गया।
टीमें इस मैच के लिए
वेल्श फायर (प्लेइंग XI): फिल साल्ट (विकेटकीपर/कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जो रूट, रचिन रविंद्र, जॉर्डन कॉक्स, आसा ट्राइब, बेन केलावे, मार्को यानसेन, क्रिस वोक्स, लॉकी फर्ग्यूसन, सैम कुक।
Also Read: LIVE Cricket Score
ट्रेंट रॉकेट्स (प्लेइंग XI): बेन डकेट, फिन एलन, टॉम बैंटन, टिम डेविड, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर/कप्तान), मिचेल सेंटनर, लुईस ग्रेगरी, क्रेग ओवरटन, केल्विन हैरिसन, मैट हेनरी, मोहम्मद आमिर।