England vs Pakistan 3rd Test: इंग्लैंड के कप्तान औऱ स्टार बल्लेबाज जो रूट (Joe Root Test Record) ने बुधवार (9 सितंबर) को बर्मिंघम के एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट में टॉस के साथ ही इतिहास रच दिया।
रूट टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके करियर का यह 169वां टेस्ट है और इस लिस्ट में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दो पूर्व कप्तान स्टीव वॉ औऱ रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ा। वॉ और पोटिंग ने अपने करियर में 168 टेस्ट मैच खेले थे।
इस मुकाबले में रूट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सीरीज में फिलहाल मेजबान इंग्लैंड 2-0 से आगे हैं। इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 2010 के बाद यह पहली बार है जब इंग्लैंड ने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज़ में एक ही प्लेइंग XI उतारी है।
पाकिस्तान के लिए गाज़ी गोरी, मोहम्मद इमरान रंधावा और रज़ाउल्लाह ने डेब्यू किया है। वहीं सईम अयूब, अज़ान अवैस के साथ मिलकर ओपनिंग करेंगे।
इंग्लैंड ने एजबेस्टन में अपने पिछले छह टेस्ट मैचों में से चार गंवाए हैं। पाकिस्तान यहां खेले गए आठ टेस्ट मैचों में कोई जीत हासिल नहीं कर पाया है, उसे पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और तीन मैच ड्रॉ रहे हैं।
टीमें
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अज़ान अवैस, सईम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, गाजी गोरी (विकेटकीपर), मोहम्मद इमरान रंधावा, रज़ाउल्लाह, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली
Also Read: LIVE Cricket Score
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): बेन डकेट, एमिलियो गे, जॉर्डन कॉक्स, जो रूट (कप्तान), हैरी ब्रूक, डैन लॉरेंस, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), गस एटकिंसन, ओली रॉबिन्सन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग