भारत के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन जब इंग्लिश टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो भारतीय फैंस में डर का माहौल था क्योंकि इंग्लैंड के हाथों में 9 विकेट थे और उन्हें 332 रन और बनाने थे। इंग्लैंड ने हर बार की तरह इस बार भी आक्रामक अंदाज़ में बल्लेबाजी शुरू की और पहले एक घंटे में तेजी से रन बनाते हुए सिर्फ एक विकेट गंवाया लेकिन आखिरी एक घंटे में इंग्लैंड ने काफी लापरवाही दिखाई और 5 विकेट गंवा दिए।

Advertisement

इंग्लैंड को अगर किसी बल्लेबाज के आउट होने से सबसे बड़ा झटका लगा तो वो जो रूट थे क्योंकि वो इस टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी थे और उन्होंने जिस तरह से दूसरी पारी की शुरुआत की वो काफी खतरनाक नजर आ रहे थे। रूट 9 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 16 रन बना चुके थे और ऐसा लग रहा था कि वो भारतीय गेंदबाजों को बिल्कुल सेटल नहीं होने देंगे लेकिन 10वीं गेंद पर उन्होंने ऐसी गलती कर दी जो इंग्लैंड को बड़ा झटका दे गई।

Advertisement

रूट ने भारतीय टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन पर अटैक करने की कोशिश की मगर उनकी ये कोशिश बुरी तरह से विफल रही और वो हवाई शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट फेंक गए। जैसे ही उनके बल्ले से ये शॉट मिसटाइम हुआ उन्हें पता चल गया था कि उन्होंने बहुत बड़ी गलती कर दी। रूट के इस खराब शॉट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

वहीं, अगर इस मैच की बात  करें तो इंग्लैंड ने चौथे दिन लंच के समय तक 6 विकेट के नुकसान पर 194 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड को जीत के लिए 205 रन और भारत को 4 विकेट की जरूरत है। पहले सत्र के अंत तक कप्तान बेन स्टोक्स (0) नाबाद रहे और उनके साथ बेन फोक्स बल्लेबाजी कर रहे हैं। ऐसे में यहां से अगर इंग्लैंड भारत को हराने में सफल रहता है तो बेन स्टोक्स को एक बार फिर से कोई चमत्कारिक पारी खेलनी होगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार