Jofra Archer Record: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के तेज गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) में अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। गौरतलब है कि उनके पास युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को पछाड़कर आईपीएल के इतिहास में राजस्थान रॉयल्स का नंबर-1 गेंदबाज़ बनने का सुनहरा मौका है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए 30 वर्षीय जोफ्रा आर्चर अब तक आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए 47 मैचों में 57 विकेट चटका चुके हैं। यहां से जोफ्रा आईपीएल 2026 के सीजन में 10 विकेट और चटकाते हैं तो वो इस टूर्नामेंट में राजस्थान रॉयल्स के लिए अपने 67 विकेट पूरे कर लेंगे और इसी के साथ युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़कर आईपीएल इतिहास में RR के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन जाएंगे। फिलहाल वो इस लिस्ट में पांचवें पायदान पर मौजूद हैं।

Advertisement

बात करें अगर युजवेंद्र चहल की तो उन्होंने साल 2022 से लेकर साल 2024 तक राजस्थान के लिए कुल 46 आईपीएल मुकाबले खेले जिसमें उन्होंने 66 विकेट चटकाए हैं। यही वज़ह है वो इस लिस्ट में सबसे ऊपर मौजूद हैं।

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़

  • युजवेंद्र चहल - 46 मैचों में 66 विकेट
  • सिद्धार्थ त्रिवेदी - 76 मैचों में 65 विकेट
  • शेन वॉटसन - 78 मैचों में 61 विकेट
  • शेन वॉर्न - 55 मैचों में 57 विकेट
  • जोफ्रा आर्चर - 47 मैचों में 57 विकेट

बताते चलें कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर के पास 192 टी20 मैचों का अनुभव है जिसमें उन्होंने 238 विकेट चटकाए हैं। वो इस फॉर्मेट में 250 विकेट पूरे करने से सिर्फ और सिर्फ 12 विकेट दूर हैं। कुल मिलाकर साल 2026 के आईपीएल सीजन में वो कुछ बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स का स्क्वाड: रियान पराग (कप्तान), रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, डोनोवन फरेरा, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, युधवीर सिंह चरक, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, सुषांत मिश्रा, यश राज पुंजा, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव, बृजेश शर्मा, एडम मिल्ने और कुलदीप सेन।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार