इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने खुद को बिग बैश लीग (बीबीएल) 2020-21 से बाहर करने के संकेत दिए हैं। आर्चर ने कहा कि मौजूदा साल में वह लंबे समय बायो-सिक्योर बबल का हिस्सा हैं आगे भी रहेंगे। ऐसे में वह अपने परिवार के साथ कुछ समाया बिताना चाहते हैं। 25 साल के आर्चर बीबीएल में होबार्ट हरिकेंस के लिए खेलते हैं औऱ 28 मैचों में 35 विकेट चटकाए हैं। 

Advertisement

आर्चर फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में इंग्लैंड टीम का हिस्सा हैं। इसके बाद वह 19 सितंबर से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के लिए यूएई पहुंचेगें। 

Advertisement

आर्चर ने कहा की उन्होंने फरवरी से अपने परिवार को नहीं देखा है और दिसंबर ही ऐसा समय है जब वह उनके साथ समय बिता सकते हैं। 

आर्चर ने फॉक्स स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा, “ बायो-सिक्योर बबल मानसिक तौर पर चुनौतीपूर्ण है। मैंने अपने परिवार को फरवरी से नहीं देखा है। अक्टूबर-नवंबर में आईपीएल होगा और उम्मीद है कि हम साउथ अफ्रीका भी जा रहे हैं। बाकी बचे साल में मेरे पास दिसंबर में ही कुछ हफ्ते का समय मेरे पास होगा। मैं अपनी होबार्ट टीम से प्यार करता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि मुझे अपने असली परिवार के साथ भी कुछ अच्छा समय बिताने का जरूरत है।”

बीबीएल 2020-21 की शुरूआत 3 दिसंबर को होगी और होबार्ट हरिकेंस की टीम अपना पहला मैच 4 दिसंबर को सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ खेलेगी। आईपीएल में वह राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार