मुंबई इंडियंस ने गन गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर पर काफी भरोसा जताया है। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में MI ने जोफ्रा को चोटिल होने के बावजूद खरीदा था। इस साल (आईपीएल 2023) में भी इंग्लैंड टीम का यह खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के लिए ज्यादा योगदान नहीं कर सका और सीजन में महज 5 मैच खेलकर चोटिल होने के कारण वापस अपने स्वदेश लौट चुका है। इसी बीच अब एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर क्रिकेट फैंस हैरत में रह जाएंगे। यह खबर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की भी टेंशन बढ़ा सकती है।

Advertisement

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस जोफ्रा आर्चर को सालभर का अनुबंध देने की तैयारी कर रहा है, यानी मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी आर्चर को सालभर के लिए साइन करना चाहती है। डेलीमेल डॉट कॉम डॉट यूके के अनुसार अगर जोफ्रा आर्चर मुंबई इंडियंस के साथ हाथ मिला लेते हैं तो ऐसे में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को आर्चर की सुविधाएं लेने के लिए मुंबई इंडियंस की अनुमति लेनी होगी।

Advertisement

रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी जोफ्रा आर्चर को 10 करोड़ से ज्यादा रुपये का ऑफर दे सकती है। बता दें कि आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में MI ने जोफ्रा को 8 करोड़ रुपये में खरीदा था। पिछला और वर्तमान सीजन मिलाकर मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड के पेसर को कुल 16 करोड़ रुपये दिये, लेकिन इसके बदले में पूरी तरह फिट ना होने के कारण वह सिर्फ 5 मैच ही खेल सके।

बात करें अगर मुंबई इंडियंस के आईपीएल 2023 के प्रदर्शन की तो पांच बार यह खिताब जीत चुकी MI इस सीजन अब तक 11 मुकाबले खेल चुकी है जिसमें से उन्हें 6 मैचों में जीत और 5 में हार का सामना करना पड़ा है। पॉइंट्स टेबल पर फिलहाल रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई की टीम तीसरे पायदान पर है। वहीं गुजरात टाइटंस 11 मैचों में 8 जीत के साथ टॉप पर काबिज है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार