लंदन, 13 मई| इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने कहा है कि जब क्रिकेट वापस लौटेगा तो खाली स्टेडियम में खेलना काफी मुश्किल होगा। कोरोनावायरस के कारण सभी तरह की क्रिकेट गतिविधयां रुकी हुई हैं। प्रशासन दोबारा खेल को शुरू करने को लेकर काम कर रहा है और एक विकल्प बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में मैचों के आयोजनों का है।

Advertisement

आर्चर ने कहा कि हौसलआफजाई के लिए दर्शकों का न होना, काफी मुश्किल होगा।

Advertisement

आर्चर ने अंग्रेजी अखबार डेली मेल में अपने कॉलम में लिखा है, "हां, खाली स्टेडियमों में खेलना काफी मुश्किल होगा, लेकिन मैं समझता हूं कि यह शुरू करने के लिए जरूरी है क्योंकि हम मैदान पर आए हर एक दर्शक की जांच नहीं कर सकते।"

उन्होंने लिखा, "हालांकि दर्शक एक ऐसा पक्ष है जिसे हम बाद में सुलझा सकते हैं। मुझे लगता है कि यह उन चीजों में से है जो जब तक जाती नहीं है तब तक हमें उसकी अहमियत का पता नहीं होता। जब दर्शक नहीं होंगे तब हमें समझ में आएगा कि समर्थकों का हमारे लिए कितना महत्व है।"

इंग्लैंड की विश्व कप टीम का हिस्सा रहे आर्चर ने खाली स्टेडियमों में खिलाड़ियों की मदद के लिए एक विचार सुझाया है। उन्होंने कहा कि भीड़ का अहसास दिलाने के लिए स्पीकरों का उपयोग किया जा सकता है और ऐसा माहौल बनाया जा सकता है जिसके खिलाड़ी आदि होते हैं।

आर्चर ने लिखा, "पूरी तरह शांत माहौल में खेलने के आदी होने में हमें समय लगेगा। इसलिए मुझे लगता है कि स्पीकर के माध्यम से कुछ संगीत, नकली भीड़ की आवाज, के जरिए कुछ माहौल बनाया जा सकता है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "अगर हम खाली स्टेडियमों में खेलते हैं तो चौके, छक्के और विकेट गिरने पर ताली बजाने के लिए यह एक विकल्प हो सकता है।

दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने लिखा, "कुछ छोटी चीजें माहौला को जितना हो सके सामान्य बना सकती हैं, हालांकि यह सामान्य माहौल की तरह नहीं होगा लेकिन इससे वो स्तर तो हासिल किया जा सकता है जहां मैं सिर्फ खेलने के बजाए किसी और चीज पर ध्यान नहीं दूंगा।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार