राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले के दौरान एक मजेदार मोमेंट देखने को मिला। राजस्थान के तेज गेंदबाज़ जॉफ्रा आर्चर डगआउट में कंबल ओढ़कर झपकी लेते हुए कैमरे में कैद हो गए। यह नज़ारा उस वक्त सामने आया जब मैदान पर यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन की जोड़ी धमाल मचा रही थी। आर्चर की यह नींद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई और वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले जा रहे IPL 2025 के मुकाबले में एक मजेदार नजारा देखने को मिला, जब रॉयल्स के तेज़ गेंदबाज़ जॉफ्रा आर्चर ड्रेसिंग रूम में आराम फरमाते हुए कैमरे में कैद हो गए। यह वाकया पहली पारी के 14वें ओवर में हुआ, जब राजस्थान बल्लेबाजी कर रही थी और कैमरे अचानक डगआउट की तरफ घूमे। वहां आर्चर कंबल ओढ़कर गहरी नींद में सोते नजर आए। यह नज़ारा देखते ही फैंस सोशल मीडिया पर टूट पड़े और इस हल्के-फुल्के पल को वायरल कर दिया।

Advertisement

मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल (67) और संजू सैमसन (38) की शानदार साझेदारी के दम पर 205 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। वहीं रियान पराग और मिडल ऑर्डर बल्लेबाज़ों ने तेज़तर्रार पारियों से स्कोर को मजबूती दी।

इस मैच के लिए दोनों टीमें-
पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI:
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टॉइनिस, नेहाल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, सुर्यांश शेढगे, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल।
पंजाब किंग्स के इंपैक्ट सब: प्रियांश आर्य, प्रवीण दुबे, विजयकुमार विशाक, विष्णु विनोद और हरप्रीत बरार।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI:
यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महिश तीक्षणा, युधवीर सिंह चरक, संदीप शर्मा।
राजस्थान रॉयल्स के इंपैक्ट सब: कुणाल सिंह राठौड़, शुभम दुबे, फजलहक फारूकी, कुमार कार्तिकेय और आकाश मधवाल।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार