Jofra Archer Traps Virat Kohli: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में जॉफ्रा आर्चर ने अपनी रफ्तार और सटीक लाइन से विराट कोहली को चकमा देते हुए बड़ा झटका दिया। भारतीय फैंस को विराट से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। 

Advertisement

इंग्लैंड और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार (14 जुलाई) को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। 259 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को अपने अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके।

भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। रोहित शर्मा 21 गेंदों में 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद क्रीज पर आए विराट कोहली से पारी को संभालने की उम्मीद थी, लेकिन इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जॉफ्रा आर्चर ने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया।

यह विकेट भारतीय पारी के नौवें ओवर में आया। आर्चर ने एक शानदार फुल लेंथ गेंद डाली, जो मिडिल स्टंप पर पिच होकर अंदर की तरफ आई। विराट इस गेंद की लेंथ को सही तरह से पढ़ नहीं पाए और फ्लिक खेलने की कोशिश में पूरी तरह चूक गए। गेंद सीधे उनके पैड पर जाकर लगी और इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने जोरदार एलबीडब्लू की अपील की।

अंपायर ने बिना ज्यादा देर लगाए उंगली उठा दी। विराट ने कप्तान शुभमन गिल से थोड़ी बातचीत की, लेकिन उन्हें भी महसूस हो गया कि गेंद सीधा स्टंप्स पर जा रही थी, इसलिए उन्होंने रिव्यू नहीं लिया और पवेलियन लौट गए।

VIDEO:

विराट कोहली सिर्फ 6 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुए और उनके विकेट के साथ भारत का स्कोर 8.3 ओवर में 48 रन पर दो विकेट हो गया।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.5 ओवर में आलआउट होकर 258 रन बनाए थे। जो रूट ने 76 गेंदों में नाबाद 76 रन और लियाम डॉसन ने 83 गेंदों में 68 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। भारत की ओर से गेंदबाजी में अक्षर पटेल सबसे सफल रहे और उन्होंने चार विकेट अपने नाम किए।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार