राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में जोफ्रा आर्चर ने एक बार फिर पहली ही गेंद पर विकेट लेकर धमाका कर दिया। उन्होंने टिम सेफर्ट को गोल्डन डक पर बोल्ड करते हुए मोहम्मद शमी के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। वहीं उनका यह कारनामा मैच की शुरुआत में ही केकेआर को बड़ा झटका दे गया।

Advertisement

ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता में खेला जा रहे आईपीएल 2026 के 28वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने अपनी घातक गेंदबाज़ी से एक बार फिर सभी को प्रभावित किया। उन्होंने पारी की पहली ही गेंद पर टिम सेफर्ट को बोल्ड कर केकेआर को शुरुआती झटका दे दिया।

Advertisement

यह घटना केकेआर की पारी की पहली गेंद पर देखने को मिली, जब आर्चर ने शानदार लाइन-लेंथ पर गेंद डाली। सेफर्ट इस गेंद को सही से पढ़ नहीं पाए और गेंद उनके पैड से लगकर सीधे ऑफ स्टंप्स पर जा लगी। इस तरह वह बिना खाता खोले ही गोल्डन डक पर पवेलियन लौट गए।

आर्चर का यह विकेट सिर्फ एक साधारण विकेट नहीं था, बल्कि इसके साथ उन्होंने एक खास रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। उन्होंने आईपीएल में पांचवीं बार पारी की पहली ही गेंद पर बल्लेबाज़ को आउट किया, जिससे उन्होंने मोहम्मद शमी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

इसके के साथ ही आर्चर अब शमी के साथ संयुक्त रुप से आईपीएल मैच की एक पारी में पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं। इस लिस्ट में उनके बाद प्रवीण कुमार, उमेश यादव, ट्रेंट बोल्ट, लसिथ मलिंगा, भुवनेश्वर कुमार, अशोक डिंडा और पैट कमिंस शामिल हैं, जिन्होंने तीन-तीन बार यह कारनामा किया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 155 रन बनाए। टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 46 रन और यशस्वी जायसवाल ने 39 रन की अहम पारी खेली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार