3 अगस्त,(CRICKETNMORE)। आईपीएल से सुर्खियों में आए तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की शानदार हैट्रिक की बदौलत ससेक्स ने टी20 ब्लास्ट के रोमांचक मुकाबले में मिडलसेक्स को 12 रनों से हरा दिया।
Advertisement
जीत के लिए 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिडलसेक्स की टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रनों की जरूरत थी। जिसके बाद कप्तान ने जोफ्रा आर्चर को सौंपी। डेथ ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी के लिए जाने जानें वाले आर्चर ने ओवर की पहली दो गेंदों में दो रन दिए।
इसके बाद 90 रन बनाकर स्ट्राइक पर मौजूद विस्फोटक बल्लेबाज इयॉन मॉर्गन ने आर्चर की फुलटॉस गेंद पर शॉट खेला, जिसपर पर बाउंड्री पर मौजूदा क्रिस जॉर्डन ने उनका कैच लपक लिया।
इसके बाद अगली गेंद यॉर्कर डालकर उन्होंने जॉन सिंपसन और फिर जेम्स फुलर को एलबीडब्लयू आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की।