मध्यक्रम के बल्लेबाजों ओली पोप और जॉनी बेयरस्टो की सधी हुई पारियों की मदद से इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ यहां द ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन लंच ब्रेक तक अपनी पकड़ मज़बूत कर ली थी। दूसरे दिन लंच तक इंग्लिश टीम पहली पारी में पांच विकेट पर 139 रन बना चुकी थी और वो भारत से सिर्फ 52 रन पीछे चल रहे थे।

Advertisement

दोनों खिलाड़ी 80 रन से ज्यादा की साझेदारी भी कर चुके थे और मैच भारत की पकड़ से दूर ले जाते हुए दिख रहे थे। मगर जब लंच के बाद भारतीय टीम गेंदबाज़ी करने उतरी तो विराट ने सीधा मोहम्मद सिराज का रुख किया और सिराज ने धुंधली होती उम्मीदों को फिर से ज़िंदा कर दिया। 

Advertisement

दूसरे दिन सभी गेंदबाज़ बेदम नज़र आ रहे थे लेकिन सिराज ने एकदम से ऐसी जादुई गेंद डाली जिसने भारत को जॉनी बेयरस्टो का अहम विकेट दिला दिया। सिराज ने बेयरस्टो को एलबीडब्ल्यू करके भारत को छठी विकेट दिलाई और इसी के साथ ओली पोप और बेयरस्टो के बीच 89 रनों की बहुमूल्य साझेदारी का भी अंत हो गया। अंपायर द्वारा आउट दिए जाने के बाद बेयरस्टो ने रिव्यू लिया और इसके बाद भी उन्हें आउट ही दिया गया क्योंकि वो विकेटों के बिल्कुल सामने पकड़े गए थे।

सिराज की इस विकेट ने भारत की मैच में वापसी करा दी है और अब टीम इंडिया चाहेगी कि इंग्लिश टीम को जल्द से जल्द समेटा जाए ताकि इस मैच में टीम इंडिया बनी रहे। ताजा समाचार लिखे जाने तक इंग्लिश टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर  174 रन बना लिए हैं और अभी वो भारत से सिर्फ 17 रन पीछे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार