लंदन, 8 नवंबर | विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए चोटिल बल्लेबाज जोए डेनली के बैकअप के रूप में शामिल किया गया है। ईसीबी के एक बयान के अनुसार, दौर पर पहले टी-20 मैच के शुरू होने से पहले अभ्यास के दौरान डेनली को चोट लगती थी जिससे अभी वह रिकवर कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि वह 15 नवंबर से शुरू होने वाले तीन दिनों के अभ्यास मैच के लिए फिट हो जाएंगे।

Advertisement

बेयरस्टो रविवार को समाप्त हो रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज की समाप्ती के बाद न्यूजीलैंड में ही रहेंगे। वह न्यूजीलैंड क्रिकेट-11 के खिलाफ मंगलवार से शुरू हो रहे दो अभ्यास मैचों में हिस्सा ले सकते हैं।

Advertisement

आस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई प्रतिष्ठित एशेज सीरीत में खराब प्रदर्शन के कारण बेयरस्टो को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए शुरुआत में चुनी गई टीम से बाहर कर दिया गया था।

उन्होंने पांच मैचों में केवल एक अर्धशतक लगाया था और उनका औसत 23.77 का था। पहला टेस्ट मैच 21 नवंबर को बे ओवल और दूसरा टेस्ट मैच 29 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार