Anrich Nortje Fiery Yorker Video: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज़ एनरिक नॉर्खिया (Anrich Nortje) अपनी आग उगलती गेंदबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। वो विपक्षी बल्लेबाज़ों को अपनी रफ्तार से डराकर आउट करते हैं। उनकी खतरनाक बाउंसर और डेडली यॉर्कर सभी के होश उड़ा देते हैं। एक बार फिर नॉर्खिया की घातक यॉर्कर का कहर देखने को मिला है। उन्होंने डरबन टेस्ट (SA vs AUS 1st Test) में निक मैडिन्सन (Nic Maddinson) को शानदार यॉर्कर से बोल्ड किया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नॉर्खिया ने फेंका डेडली यॉर्कर: एनरिक नॉर्खिया की तेज तर्रार गेंद ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के 11वें ओवर में देखने को मिली। उन्होंने मेहमान टीम के सलामी बल्लेबाज़ निक मैडिन्सन को सरप्राइज करने के लिए पैर पर तेज रफ्तार यॉर्कर फेंका। ये गेंद 132kph की रफ्तार से निक तक पहुंचा जिसे देखकर उनके होश उड़ गए।
उन्होंने बैट से गेंद को रोकने की कोशिश की, लेकिन जब तक वो बैट नीचे लाते तब तक गेंद स्टंप्स में घुस चुकी थी। ये गेंद इतनी तेजी से विकेट से टकराया था कि मिडिल और लेग स्टंप तो जमीन से ही उखड़ गए। ये दोनों स्टंप दूर जाकर गिरे। आप नीचे इस घटना का वीडियो देख सकते हो।
बताते चलें कि एनरिक नॉर्खिया ने निक मैडिन्सन को जब आउट किया तब वो 48 रनों के निजी स्कोर पर बैटिंग कर रहे थे। उन्होंने महज़ 38 गेंदों पर 6 चौके 2 छक्के लगाकर ये रन बनाए थे। हालांकि वो एनरिक नॉर्खिया की यॉर्कर के सामने बेबस दिखे। नॉर्खिया खबर लिखे जाने तक 6 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट ले चुके हैं। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 28 ओवर गेंदबाज़ी की और 88 रन देकर 2 विकेट झटके।
मैच का हाल: डरबन टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई कैप्टन पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी। उन्होंने पहली पारी में 390 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका अपनी पहली पारी में 280 रन बनाकर ऑल आउट हुई। ध्यान दें कि डरबन टेस्ट के चौथे दिन के लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 36 ओवर खेलकर 4 विकेट के नुकसान पर 174 रन जोड़ लिए हैं।
देखें प्लेइंग इलेवन
साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, डेविड बेडिंगहम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, साइमन हार्मर, केशव महाराज, एनरिक नॉर्खिया।
Also Read: LIVE Cricket Score
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): ट्रेविस हेड, निक मैडिन्सन, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैट रेन्शॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड।