जोस बटलर की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने रविवार को खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया। इसी के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है।

Advertisement

इस मुकाबले में इंग्लैंड के ओपनिंग बल्लेबाज जॉनी बेयरस्ट ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बेयरस्टो इंग्लैंड की पारी के दौरान मिचेल स्टार्क द्वारा डाले गए तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर हिट विकेट आउट हो गए।

Advertisement

बेयरस्टो टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हिट विकेट आउट होने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। साथ ही पहली बार इंग्लैंड द्वारा आयोजित किसी टी-20 इंटरनेशनल मैत में कोई हिट विकेट आउट हुआ है। इस फॉर्मेट में अभी तक कुल 14 खिलाड़ी हिट विकेट हुए हैं, इसमें से 5 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही।  

इसके अलावा बेयरस्टो इंटरनेशनल क्रिकेट में हिट विकेट आउट होने वाले इंग्लैंड के तीन खिलाड़ियों में एक हैं। इससे पहले वह न्यूजीलैंड केखिलाफ 2018 में क्राइस्टचर्च में खेले गए वनडे में हिट विकेट हुए थे। इंग्लैंड के डेनिस कॉम्पटन 5 बार और फ्रैंक वूली 2 बार हिट विकेट हुए हैं।  

बेयरस्टो अब तक इस सीरीज में फ्लॉप रहे हैं, पहले दो मैचों में वह दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए हैं। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार