IPL 2023: आईपीएल 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है। हालांकि, हमेशा की तरह एक बार फिर से विदेशी खिलाड़ियों का इस लीग के शुरू होने से कुछ दिन पहले अपना नाम वापसे लेने का रिवाज जारी है। कुछ खिलाड़ियों ने चोट के चलते आईपीएल में खेलने से मना कर दिया है तो कुछ ने अपने देश को आईपीएल से पहले प्राथमिकता दी है। इनमें से एक नाम जॉनी बेयरस्टो का भी है जिन्होंने पिछले आईपीएल सीज़न में पंजाब किंग्स के लिए कई शानदार पारियां खेली थी लेकिन अब वो आगामी सीज़न में नहीं दिखेंगे।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बेयरस्टो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली एशेज सीरीज के लिए खुद को तैयार करना चाहते हैं और इसी कारण से वो पंजाब किंग्स के लिए आगामी आईपीएल में खेलते हुए नहीं दिखेंगे। द गार्डियन की रिपोर्ट ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है, बेयरस्टो जून में खेली जाने वाली एशेज पर ध्यान केंद्रित करने जा रहे हैं इसी कारण से वो आईपीएल के इस पूरे सीज़न में नहीं खेलेंगे।

Advertisement

गौरतलब है कि बेयरस्टो पिछले साल सितंबर में गोल्फ कोर्स पर एक दुर्घटना का शिकार हो गए थे जिसके चलते उन्हें ऑपरेशन कराना पड़ा था और वो इंग्लिश टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाए थे। ऐसे में अब फैंस बेयरस्टो को आईपीएल में तो नहीं देख पाएंगे लेकिन पूरी उम्मीद है कि वो अपने देश के लिए एशेज सीरीज में जरूर दिखेंगे। 

हालांकि, बेयरस्टो की आईपीएल फ्रेंचाइजी (पंजाब किंग्स) की ओर से उनके इस साल ना खेलने की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है, लेकिन अगर इन मीडिया रिपोर्ट्स में ज़रा सी भी सच्चाई हुई तो पंजाब किंग्स के लिए ये एक बहुत बड़ा झटका होगा क्योंकि पिछले आईपीएल सीजन में जॉनी बेयरस्टो ने पंजाब किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। बेयरस्टो ने आईपीएल 2022 में 11 मुकाबलों में लगभग 145 के स्ट्राइक रेट से 253 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से कुछ आतिशी पारियां भी देखने को मिली थी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार