इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम संघर्ष करती हुई नजर आ रही है। इंग्लिश टीम ने पहली पारी में 354 रन की पहाड़नुमा लीड हासिल कर ली है। वहीं, दूसरी पारी में भारतीय टीम ने ताजा समाचार लिखे जाने तक केएल राहुल का विकेट भी गंवा दिया है। 

Advertisement

केएल राहुल जो इस सीरीज में भारत के सफलतम बल्लेबाज़ रहे थे, तीसरे टेस्ट में बुरी तरह से फ्लॉप रहे और जॉनी बेयरस्टो के करिश्माई कैच के चलते पवेलियन लौट गए। राहुल को क्रेग ओवरटन ने आउट करके इंग्लिश टीम को पहली सफलता दिलाई।

Advertisement

ओवरटन भारतीय पारी का 19वां ओवर डाल रहे थे और इस ओवर की आखिरी गेंद राहुल के बल्ले का किनारा लेकर दूसरी स्लिप्स में जा रही थी और बेयरस्टो ने अपनी बाईं ओर जा रही गेंद को एक हाथ से लपक कर सभी को हैरान कर दिया। यहां तक कि उन्हें खुद भी यकीन नहीं हुआ कि उन्होंने वो कैच पकड़ लिया। सोशल मीडिया पर बेयरस्टो के इस कैच का वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।

उनके इस करिश्माई कैच के चलते भारतीय टीम को अपना पहला विकेट गंवाना पड़ा और इस समय रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा मैच बचाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार