Jos Buttler 10,000 ODI & T20I Runs: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार (24 सितंबर) को लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने अपनी फॉर्म को जारी रखते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Advertisement

बटलर ने इस मुकाबले में महज 49 गेंदों में 69 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें उनकी इस पारी में 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। इसी पारी के दौरान उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम एक खास रिकॉर्ड के साथ दर्ज करा लिया।

दरअसल, जोस बटलर वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को मिलाकर 10 हजार रन का आंकड़ा पार करने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। बटलर ने दोनों फॉर्मेट में मिलाकर अब तक 367 मैचों की 326 पारियों में 10,062 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम 13 शतक और 60 अर्धशतक दर्ज हैं। इंग्लैंड के लिए व्हाइट-बॉल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में बटलर के बाद ईयोन मोर्गन और जो रूट का नाम शामिल है।

इंग्लैंड के लिए व्हाइट-बॉल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

  • जोस बटलर — 10,062 रन
  • ईयोन मोर्गन — 9,415 रन
  • जो रूट — 8,778 रन

बटलर के वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 204 मुकाबलों की 176 पारियों में 39.15 की औसत और 115.54 के स्ट्राइक रेट से 5,678 रन बनाए हैं। उनके नाम वनडे में 11 शतक और 30 अर्धशतक दर्ज हैं और इंग्लैंड के लिए इस फॉर्मेट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। वहीं टी20 इंटरनेशनल में बटलर इंग्लैंड के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 163 मैचों की 150 पारियों में 34.79 की औसत और 150.13 के शानदार स्ट्राइक रेट से 4,384 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 30 अर्धशतक भी लगाए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस तरह श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में मिली हार के बावजूद जोस बटलर के लिए यह मुकाबला रिकॉर्ड के लिहाज से बेहद खास बन गया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार