आईपीएल 2023 के लिए जोस बटलर राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के साथ जुड़ गए हैं। बटलर भारत पहुंच चुके हैं और भारत पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले युजवेंद्र चहल के बारे में पूछा है। राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जास सकता है कि बटलर काफी डैशिंग नजर आ रहे हैं और वो चहल के बारे में पूछ रहे हैं।

Advertisement

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बटलर जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर निकलकर अपनी कार में बैठे तो उन्होंने कैमरे में देखते हुए, सबसे पहले यही पूछा कि यूजी कहां है? राजस्थान रॉयल्स ने इस वीडियो को शेयर करते हुए अपने कैप्शन में लिखा, जोस यहां है और उनके साथ तीन मैजिकल शब्द भी यहीं हैं। आईपीएल में खेलकर बटलर और चहल काफी अच्छे दोस्त बन चुके हैं और हर सीजन में उनका दोस्ताना भी देखने को मिला है।

Advertisement

पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने फाइनल खेला था और इस टीम को फाइनल तक पहुंचाने में बटलर ने अहम भूमिका निभाई थी। आईपीएल 2022 में बटलर ने 17 मैच खेले थे, जिसमें 57.53 की शानदार औसत से उनके बल्ले से 863 रन निकले थे। ये सीजन बटलर के लिए किसी सुनहरे सपने से कम नहीं था क्योंकि इस सीजन में बटलर के बल्ले से 4 शतक और 4 अर्धशतक भी निकले थे।

बटलर ने पिछले सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप भी जीती थी। ऐसे में राजस्थान की टीम इस सीजन में भी बटलर से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद कर रही होगी। संजू सैमसन के लिए भी ये आईपीएल सीजन काफी अहम होने वाला है क्योंकि एक कप्तान के रूप में वो भी अपनी टीम को आईपीएल ट्रॉफी जितवाना चाहेंगे। राजस्थान की टीम आईपीएल 2008 में पहला सीजन जीतने के बाद से कोई भी सीजन नहीं जीत पाई है ऐसे में वो इस सीजन में अपना सब कुछ न्यौछावर करने की कोशिश करेंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार