इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler 13000 T20 Runs) ने गुरुवार (17 जुलाई) को यॉर्कशायर के खिलाफ लीड्स के हेडिंग्ले में खेले गए टी-20 ब्लास्ट 2025 के मुकाबले में लंकाशायर के लिए तूफानी अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। बटलर ने 46 गेंदों में 77 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के जड़े। 

Advertisement

इस अर्धशतकीय पारी के दौरान बटलर ने टी-20 क्रिकेट में अपने 13000 रन पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले वह इंग्लैंड के दूसरे औऱ दुनिया के सातवें क्रिकेटर बन गए। उनसे पहले क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड, एलेक्स हेल्स, शोएब मलिक, विराट कोहली और डेविड वॉर्नर ने ही यह कारनामा किया था। 

Advertisement

बटलर के अब 457 टी-20 मैच की 431 पारियों में 35.74 की औसत से  13046 रन हो गए हैं।

बटलर सबसे तेज 13000 टी-20 रन बनाने रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं, उन्होंने 431वीं पारी में ये उपलब्धिस हासिल की। क्रिस गेल ने सबसे तेज 381 पारियों में 13 हजार रन पूरे किए थे। उनके बाद दूसरे स्थान पर काबिज विराट कोहली ने इसके लिए 386 पारी और तीसरे पर डेविड वॉर्नर ने 403 पारी खेली।

इसके अलावा वह टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके 93 अर्धशतक हो गए हैं और इस लिस्ट में उन्होंने बाबर आजम की बराबरी की। इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर (111 अर्धशतक) पहले और विराट कोहली (105 अर्धशतक) दूसरे नंबर पर काबिज हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि इस मुकाबले में लंकाशायर ने यॉर्कशायर को 21 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लंकाशायर ने 19.5 ओवर में 174 रन बनाए।  इसके जवाब में यॉर्कशायर की टीम 19.1 ओवर में 153 रन पर ऑलआउट हो गई। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार