राजस्थान रॉयल्स (RR) के ओपनिंग बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) ने शनिवार (6 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में 58 गेंदों में 9 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन की पारी खेली। अपने 100वें आईपीएल मुकाबले में शतक जड़कर बटलर के कई शानदार रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए।

 
Advertisement

आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर

Advertisement

बटलर आईपीएल के इतिहास में पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक टीम के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए दो शतक लगाए हैं। उन्होंने इससे पहले 2022 में आरसीबी के खिलाफ 60 गेंदों में नाबाद 106 रन की तूफानी पारी खेली थी। 

100वें मैच में शतक

आईपीएल में 100वें मैच में शतक जड़ने वाले बटलर दूसरे खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले केएल राहुल ने यह कारनामा किया था। उन्होंने लखनऊ के लिए खेलते हुए आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद 106 रन बनाए थे।

अंजिक्य रहाणे का रिकॉर्ड तोड़ा

Advertisement

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पूर्व कप्तान अंजिक्य रहाणे को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। बटलर के राजस्थान फ्रेंचाइजी के लिए 2831 रन हो गए हैं, वहीं रहाणे के नाम 2810 रन दर्ज हैं। 3389 रन के साथ संजू सैमसन पहले स्थान पर हैं।
बटलर को उनकी विजयी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही वह राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा बार यह अवॉर्ड जीतने के मामले में पहले स्थान पर आ गए हैं। 11वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतकर अंजिक्य रहाणे (10) को पीछे छोड़ा। 

Also Read: Live Score

गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद आरसीबी ने 3 विकेट के नुक़सान पर 183 रन बनाए। जिसमें विराट कोहली ने नाबाद 113 रन की पारी खेली और कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 44 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान ने 5 गेंद बाक़ी रहते हुए 4 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। राजस्थान के लिए बटलर के अलावा कप्तान संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 29 रन की पारी खेली। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार