Jos Buttler Breaks Chris Gayle Record: इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट में एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया और इसके साथ ही वह टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
द हंड्रेड 2026 का तीसरा मुकाबला गुरुवार (23 जुलाई) को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में लंदन स्पिरिट और मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इस मैच में भले ही जोस बटलर बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं रहे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे बटलर ने 11 गेंदों में 16 रन बनाए। लेकिन इस छोटी पारी के जरिए उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने कुल रन 14,572 तक पहुंचा दिए।
इसी के साथ उन्होंने वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया और टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए। क्रिस गेल ने अपने टी20 करियर में 463 मैच खेलते हुए 14,562 रन बनाए थे। फिलहाल टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कीरोन पोलार्ड के नाम दर्ज है। पोलार्ड ने 746 मैचों की 663 पारियों में 14,803 रन बनाए हैं।
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
- कीरोन पोलार्ड – 746 मैच, 14,803 रन
- जोस बटलर – 517 मैच, 14,572 रन
- क्रिस गेल – 463 मैच, 14,562 रन
- एलेक्स हेल्स – 528 मैच, 14,449 रन
- डेविड वॉर्नर – 439 मैच, 14,284 रन
Also Read: LIVE Cricket Score
अगर जोस बटलर के टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने दुनिया की लगभग हर बड़ी टी20 लीग में अपनी छाप छोड़ी है। 35 से ज्यादा की औसत और करीब 146 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए वह अब तक 14,572 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 9 शतक और 102 अर्धशतक निकले हैं।