आईपीएल 2023 के 8वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स को बल्लेबाजी का न्यौता दिया लेकिन शिखर धवन एंड कंपनी ने संजू सैमसन के इस फैसले को गलत साबित करते हुए स्कोरबोर्ड पर एक बड़ा स्कोर लगा दिया। इस मैच में पंजाब के दोनों ओपनर्स शिखर धवन और प्रभसिमरन सिंह ने अर्द्धशतक लगाए और पंजाब के लिए एक बड़े स्कोर की नींव रखी।

Advertisement

इस दौरान प्रभसिमरन ने अपने आईपीएल करियर का पहला अर्द्धशतक भी लगाया और जब वो राजस्थान के लिए खतरनाक साबित होते दिख रहे थे तभी जेसन होल्डर ने उनकी पारी पर ब्रेक लगा दी। हालांकि, ये विकेट जेसन होल्डर से ज्यादा शानदार कैच पकड़ने वाले जोस बटलर का था क्योंकि अगर बटलर की जगह कोई और होता तो शायद वो कैच ना पकड़ पाता।

Advertisement

ये कैच 10वें ओवर की चौथी गेंद पर देखने को मिला जब प्रभसिमरन ने होल्डर की गेंद पर लॉन्ग ऑफ की तरफ हवाई शॉट मारा। गेंद और बल्ले का संपर्क अच्छे से नहीं हुआ था जिसके चलते गेंद 30 यार्ड सर्कल से थोड़ा आगे ही गिर रही थी ऐसा लग रहा था कि ये शॉट नो मेंस लैंड में गिरेगा लेकिन बाउंड्री पर खड़े बटलर ने हार नहीं मानी और कैच पकड़ने की मंशा से ही तेजी से दौड़ लगा दी और आखिरकार वो गिरते हुए इस कैच को पकड़ने में सफल रहे।

उनके इस गज़ब के कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके इस कैच की काफी तारीफ भी कर रहे हैं। हालांकि, राजस्थान के फैंस को बटलर से उम्मीद होगी कि वो बल्ले से गुवाहाटी में भी धमाल मचाएं। बटलर आईपीएल 2022 में गजब के फॉर्म में थे और उन्होंने इस सीजन के पहले मैच में भी अपनी उस फॉर्म को जारी रखा था। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या वो पंजाब के खिलाफ भी चमकते हैं या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार