Jos Buttler Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का चौथा मुकाबला मंगलवार, 31 मार्च को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस (PBKS vs GT) के बीच मुल्लांपुर के न्यू PCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज़ जोस बटलर (Jos Bultter) अपने साथी इंग्लिश खिलाड़ी एलेक्स हेल्स (Alex Hales) का एक बेहद ही खास रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। दरअसल, इस मुकाबले में जोस बटलर अपनी पारी के दौरान तीन छक्के ठोकते हैं तो वो टी20 फॉर्मेट में अपने 596 छक्के पूरे कर लेंगे और इसी के साथ एलेक्स हेल्स को पीछे छोड़कर बतौर इंग्लिश खिलाड़ी टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज़ बन जाएंगे। गौर करें कि फिलहाल जोस बटलर के नाम 493 टी20 मैचों में 593 छक्के दर्ज हैं, वहीं एलेक्स हेल्स ने 529 मैचों में 595 छक्के लगाए हैं।

Advertisement

इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि टी20 क्रिकेट में जोस बटलर अपने 600 छक्के पूरे करने से सिर्फ और सिर्फ 7 छक्के दूर हैं। इस फॉर्मेट में अब तक दुनिया के सिर्फ चार खिलाड़ी ही 600 या उससे ज्यादा छक्के ठोकने का कारनामा कर पाए हैं।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के

  • क्रिस गेल - 463 मैचों में 1056 छक्के
  • कीरोन पोलार्ड - 735 मैचों में 982 छक्के
  • आंद्रे रसेल - 590 मैचों में 784 छक्के
  • निकोलस पूरन - 443 मैचों में 712 छक्के
  • एलेक्स हेल्स - 528 मैचों में 595 छक्के
  • जोस बटलर - 493 मैचों में 593 छक्के

बताते चलें कि इंग्लैंड का ये दिग्गज टी20 फॉर्मेट में 14,000 रन पूरे करने से भी 155 रन ही दूर है, जो कि दुनिया के सिर्फ चार खिलाड़ी ही कर पाए हैं। उनके नाम 493 टी20 मैचों की 464 पारियों में 13,485 रन दर्ज हैं। कुल मिलाकर आईपीएल 2026 में वो अपने बैटिंग से धमाल मचाकर कई सारे रिकॉर्ड बना सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

गुजरात टाइटंस का पूरा स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, टॉम बैंटन, शाहरुख खान, राशिद खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, साई किशोर, इशांत शर्मा, मानव सुथार, गुरनूर सिंह बराड़, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, कुलवंत खेजरोलिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार